पिया को रिझाने सुहागिनें चलीं बाजार

औरैया, जागरण संवाददाता : करवा चौथ के एक दिन पहले सुहागिनों की भीड़ ज्वैलरी, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, गा

By Edited By: Publish:Tue, 18 Oct 2016 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 18 Oct 2016 07:32 PM (IST)
पिया को रिझाने सुहागिनें चलीं बाजार

औरैया, जागरण संवाददाता : करवा चौथ के एक दिन पहले सुहागिनों की भीड़ ज्वैलरी, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, गारमेंट्स स्टोर पर दिखाई दी। दुकान मालिक करवाचौथ पर खरीददारी को लेकर विशेष छूट दे रहे हैं। मंगलवार को महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। भीड़ के चलते बाजार में कई बार जाम जैसी स्थिति बन गई। इससे लोगों को खासी परेशानी भी उठानी पड़ी।

इस बार करवा चौथ बुधवार को पड़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि करवाचौथ के दिन राशि के अनुसार वस्त्र धारण कर पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस खास मौके पर ब्यूटीफुल लुक पाने के लिए महिलाओं की भीड़ ब्यूटी पार्लरों पर रही। करवा चौथ को लेकर मेहंदी रचाने के प्रति महिलाओं में खास क्रेज देखने को मिला। मेहंदी सेंटर पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। मेहंदी लगाने वाली रिया ने बताया कि महिलाओं को राजस्थानी डिजायन काफी पसंद आ रही है। मंगलवार को चूड़ी, कंगन, मंगलसूत्र और बिछिया की ब्रिकी सबसे अधिक हुई। बाजार में उमड़ी महिलाओं की भीड़ के चलते कई बार जाम की स्थिति भी बनी।

chat bot
आपका साथी