सड़क दुर्घटनाओं में चार गंभीर घायल

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से

By Edited By: Publish:Wed, 28 Oct 2015 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2015 05:35 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में चार गंभीर घायल

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्रारंभिक उपचार के बाद एक को नाजुक हालत के चलते कानपुर रेफर कर दिया गया।

पहली घटना नेशनल हाइवे पर खानपुर चौराहा के निकट हुई। गायत्री नगर शंकर होटल निवासी छोटे लाल का 9 वर्षीय पुत्र र¨वद्र सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े और घायल बालक को उठाया। सूचना मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आनन फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य दुर्घटना जालौन चौराहा के निकट हुई। मोहल्ला निवासी रामचंद्र यादव पुत्र अतर ¨सह शहर की ओर आ रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। लोगों ने एम्बुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। मंडी समिति के निकट हुए एक अन्य हादसे में शहर के मोहल्ला बनारसीदास निवासी सत्यभान जख्मी हो गया जबकि दिबियापुर रोड पर नहर पुल के निकट कार व ट्रक की भिड़ंत में ओम नगर निवासी राम ¨सह को गंभीर चोटें आयीं। लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की है।

chat bot
आपका साथी