सुलह से 476 वाद निपटे, अर्थदंड भी वसूला

औरैया, जागरण संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रविवार को जनपद न्यायाधीश धरम विजय सिंह की अध्य

By Edited By: Publish:Sun, 18 Jan 2015 05:51 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jan 2015 05:51 PM (IST)
सुलह से 476 वाद निपटे, अर्थदंड भी वसूला

औरैया, जागरण संवाददाता : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने रविवार को जनपद न्यायाधीश धरम विजय सिंह की अध्यक्षता में लोक अदालत आयोजित हुई। सुलह व समझौते से 476 मुकदमे निस्तारित हुए। 17 हजार 710 रुपए अर्थदंड वसूला गया। भीषण सर्दी व खराब मौसम का पूरा असर जिला जजी में देखने को मिला। प्राधिकरण सचिव सिविल जज (सी. डिवी.) कुसुम लता राठौर ने बताया कि रविवार को आयोजित इस माह की लोक अदालत में कुल 476 मुकदमें निपटाए गए। सर्वाधिक 108 मुकदमे सिविल जज (जू.डि.) बिधूना विराट कुमार श्रीवास्तव ने तय कर 12 हजार 610 जुर्माना वसूला। सीजेएम सत्य प्रकाश द्विवेदी की कोर्ट में 45 वाद निस्तारित हुए व 3600 रुपए अर्थदंड वसूला गया। इसमें पुलिस एक्ट की धारा 34 के करीब 40 ठिलिया वालों के चालान भी शामिल हैं। प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) के पी सिंह ने 20 वाद तय किए। एडीजे महेन्द्र सिंह ने 1 वाद तय कर 1500 रुपए जुर्माना वसूला। सिविल जज (सी. डिवी.) कुसुम लता राठौर ने 03 वाद तय कर 5 लाख 27 हजार 256 रुपए के उत्तराधिकार प्रमाण पत्र वितरित किए। सिविल जज (जू. डिवी.) प्रदीप कुमार मिश्रा ने 06, अपर सिविल जज प्रीती चौधरी ने 01 मुकदमा निस्तारित किया। एसडीएम औरैया जितेंद्र श्रीवास्तव ने 111, बिधूना ने 20, अजीतमल ने 98 , तहसीलदार औरैया रामनयन ने 12, बिधूना ने 38 व अजीतमल ने 11 वाद तय किए। चकबंदी के भी 02 वाद निपटाए गए। अधिवक्ता शिवम शर्मा ने बताया कि खराब मौसम के कारण बीमा कंपनियों की भागीदारी नहीं सकी। इससे मोटर दुर्घटना क्लेम के मामले नहीं निपट सके। इस मौके पर जिला जज धरम विजय सिंह ने प्राधिकरण द्वारा लगाए जाने वाले शिविरों व लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए सभी से इनका लाभ उठाने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी