छत से गिरकर युवक घायल

By Edited By: Publish:Tue, 26 Aug 2014 01:19 AM (IST) Updated:Tue, 26 Aug 2014 01:19 AM (IST)
छत से गिरकर युवक घायल

औरैया, जागरण संवाददाता : फफूंद के गांव जगजीवनपुर में रविवार सुबह छत से गिरकर एक युवक घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव निवासी रामदास का 25 वर्षीय पुत्र सर्वेश सुबह किसी काम से छत पर गया था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा। काफी ऊंचाई से गिरने के चलते उसे गंभीर चोटें आई। परिजन आनन-फानन उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए। हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। यहां उपचार के लिए उसे भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी