25 को भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान

By Edited By: Publish:Fri, 22 Aug 2014 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 22 Aug 2014 01:02 AM (IST)
25 को भाजपा का विशेष सदस्यता अभियान

औरैया, जागरण संवाददाता : 25 अगस्त को शहर में कैंप लगाकर भाजपा विशेष सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेगी। गुरुवार को बैठक में पार्टीजनों को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी गई। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया गया।

औरैया विधानभा क्षेत्र के पार्टीजनों की लालजी कुशवाहा के आवास पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने विशेष सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि 25 अगस्त से 25 सितंबर तक अभियान चलेगा। भाजयुमो, महिला मोर्चा, सामाजिक न्याय मोर्चा व अनुसूचित मोर्चा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस विशेष अभियान में युवाओं, महिलाओं के अलावा पिछड़े व अनुसूचित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शिव सिंह भारती, पूर्व विधायक छक्की लाल, जिला महामंत्री लाखन सिंह राजपूत, श्रीराम मिश्रा व भूरे चौबे ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा कि अपराध और अपराधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि एकजुटता के साथ सदस्यता अभियान में जुटे। जिला सदस्यता प्रमुख अभय सिंह सेंगर ने बताया कि शहर में कैंप लगाकर अभियान की शुरूआत की जाएगी। रमेश दिवाकर, जीत कुमारी दुबे, अमर चन्द्र राठौर, डा. सर्वेश कठेरिया, आशाराम राजपूत, प्रेम कुमार गुप्ता, श्यामू अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह, हरीश दुबे, विजय वर्मा, गीता दुबे आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी