विजयदशमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजन

अमरोहा : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में विजयदशमी उत्सव पर शारीरिक दूरी का पालन करत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:25 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:25 PM (IST)
विजयदशमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजन
विजयदशमी पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया शस्त्र पूजन

अमरोहा : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में विजयदशमी उत्सव पर शारीरिक दूरी का पालन करते हुए शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया।

विजयदशमी के मौके पर बीबड़ा खुर्द में शस्त्र पूजा का शुभारंभ मुख्य अतिथि राणा दीप्ति सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद शस्त्रों को रखकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। इस दौरान करणी सेना के महामंत्री रिगन प्रताप सिंह ने युवाओं को भारतीय संस्कृति का महत्व बताते हुए उनसे देश की सेवा के लिए तत्पर तैयार रहने आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सनातन काल से ही शस्त्र पूजा का अपना महत्व रहा हैं। देश समाज की सुरक्षा के साथ-साथ शस्त्र चलाना जरुरी है। इस मौके पर जयकुमार सिंह, प्रभात राजपूत, हिमांशु राजपूत, दीपांशु राजपूत, मोहित राजपूत, यश राजपूत, राजकुमार राजपूत, सोनू राजपूत अयाशं राजपूत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी