जल जीवन का अनमोल रत्न, इसे यूं ही अब व्यर्थ नहीं बहाना

हमारे दैनिक जीवन में जल का बहुत महत्व है। हमारी सभी दैनिक क्रियाए जल के बिना संभव नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 11:27 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 06:20 AM (IST)
जल जीवन का अनमोल रत्न, इसे यूं ही अब व्यर्थ नहीं बहाना
जल जीवन का अनमोल रत्न, इसे यूं ही अब व्यर्थ नहीं बहाना

अमरोहा : हमारे दैनिक जीवन में जल का बहुत महत्व है। हमारी सभी दैनिक क्रियाएं जल के बिना संभव नहीं है। फिर भी लोग अक्सर जल की बर्बादी कर रहे हैं। जीवन के लिए जल का संरक्षण सभी के लिए बहुत आवश्यक है, क्योंकि जल है तो कल है, जहां जल होता है, वही जीवन होता है। यह बात दैनिक जागरण की संस्कारशाला में सर्वोदय सरस्वती एकेडमी के प्रबंधक ने जल के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों से कही। बच्चों ने भी जीवन में जल की बर्बादी नहीं करने का आश्वासन दिया। दैनिक जागरण की मुहिम जल ही जीवन है विषय पर आधारित संस्कारशाला का सर्वोदय सरस्वती एकेडमी में आयोजन किया गया। इस दौरान कालेज प्रबंधक नरेश सिद्धू ने जल के प्रति बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। पानी के बिना किसी भी प्रकार के जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। यह प्रकृति द्वारा दिया गया एक ऐसा उपहार है जिसका हमें सम्मान करना चाहिए। पीने, नहाने-धोने, सफाई करने व बर्फ जमाने में हमें पानी की आवश्यकता पड़ती है। पानी का इस्तेमाल आग बुझाने, मनोरंजन जैसे होली में रंग खेलने आदि में भी होता है। हमें फसलों, बगीचों व जानवरों आदि सभी के लिए पानी की आवश्यकता होती है। हमें बिजली व अन्य उत्पाद बनाने, यहां तक की भोजन को पकाने के लिए भी पानी की आवश्यकता होती है। पानी की जरुरत हमे जिदगी भर है और रहेगी, लेकिन आज अक्सर लगातार जल का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोग टोटियों को खुला छोड़ देते हैं। जिससे जिलेभर में हजारों लीटर जल बर्बाद हो रहा है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में जल देखने को भी नहीं मिलेगा। उन्होंने बच्चों से जल की बर्बादी रोकने के लिए आसपास के लोगों को जागरूक करने की अपील की। इसके बाद कालेज प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने भी जल की बर्बादी से लगातार गिरते भूजल स्तर पर चिता जाहिर की। बच्चों को जागरूक करते हुए कहा अगर हम जल का मोल अभी नहीं पहचानेंगे तो वह दिन दूर नहीं जब एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ेगा। उन्होंने सभी से जल की बर्बादी को रोकने की अपील की। बच्चों ने भी जल के प्रति लोगों को जागरूक करने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी