अमरोहा में फैक्ट्री के केमिकल रिएक्टर में विस्फोट, चपेट में आए छह श्रमिक

अमरोहा के गजरौला के औद्योगिक इलाके की बेस्ट क्रॉप हेल्थ फैक्ट्री के एलएलपी टेक्निकल प्लांट में साल्वेंट रिएक्शन बेसल में सुबह जबरदस्त विस्फ़ोट हो गया

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Tue, 26 Jun 2018 10:05 AM (IST) Updated:Tue, 26 Jun 2018 10:03 PM (IST)
अमरोहा में फैक्ट्री के केमिकल रिएक्टर में विस्फोट, चपेट में आए छह श्रमिक
अमरोहा में फैक्ट्री के केमिकल रिएक्टर में विस्फोट, चपेट में आए छह श्रमिक

अमरोहा (जेएनएन)। गजरौला औद्योगिक नगरी में मंगलवार सुबह छह बजे बेस्ट क्रॉप साइंस फैक्ट्री में केमिकल से भरा रिएक्टर फट गया। तेज धमाके के साथ टिन की छत और दीवार टूट गई। कई मशीनें क्षतिग्रस्त होने के साथ छह श्रमिक भी घायल हो गए। धमाका होते ही फैक्ट्री की सुरक्षा टीम राहत कार्य में जुट गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एडीएम अमरोहा वंश बहादुर ने कहा कि केमिकल रिएक्टर में विस्फोट से छह लोग घायल हुए हैं, लेकिन खतरे से बाहर हैं। घायलों को सरकारी मदद भी दिलाई जाएगी।

फैक्ट्री में रासायनिक खाद बनाई जाती है। सुबह छह बजे फैक्ट्री के आरएंडडी प्लांट के केमिकल रिएक्टर में प्रोसेसिंग की जा रही थी। तभी अचानक तेज धमाके के साथ रिएक्टर फट गया। धमाका इतना तेज था कि उसके टुकड़े एक किमी दूर तक जाकर गिरे। साथ ही प्लांट में केमिकल फैल गया। इसकी चपेट में आए श्रमिक अमित निवासी अमरोहा, रामपुर निवासी नवीन, विनीत, रणवीर के अलावा नवीन यादव समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। धमाके की जानकारी पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। कई घंटे तक अफसरों ने पड़ताल की। माना जा रहा है कि तय समय से ज्यादा प्रोसेसिंग के कारण रिएक्टर फटा है, लेकिन यूनिट हेड सीताराम का कहना है कि अभी कुछ नहीं कह सकते। इसकी जांच कराई जा रही है।

chat bot
आपका साथी