वन्य जीव बोर्ड के आदेश पर बछरायूं की मीट फैक्ट्री सील

बछरायूं उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मीट फैक्ट्री पर सील लगा दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:18 PM (IST)
वन्य जीव बोर्ड के आदेश पर बछरायूं की मीट फैक्ट्री सील
वन्य जीव बोर्ड के आदेश पर बछरायूं की मीट फैक्ट्री सील

बछरायूं: वन्य जीव बोर्ड लखनऊ के आदेश पर उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में पहुंची वन विभाग की टीम ने बछरायूं की मीट फैक्ट्री को सील कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं को दरकिनार करते हुए फैक्ट्री चलाई जा रही थी। जबकि फैक्ट्री प्रशासन कोर्ट के आदेश पर ही फैक्ट्री का संचालन कराए जाने की बात कह रहा है।

शहर के कुंडा मार्ग स्थित एमक्यू फ्रोजन मीट फैक्ट्री है। पिछले काफी दिनों से फैक्ट्री के संचालन को लेकर विवाद चला आ रहा है। वर्तमान में यह फैक्ट्री कोर्ट के आदेश पर चलाई जा रही थी। वन विभाग फैक्ट्री के सेंचुरी क्षेत्र में होने के बात कहकर बिना विभागीय अनुमति के इसका संचालन कराने का आरोप लगा रहा था। शनिवार की शाम वन्यजीव बोर्ड लखनऊ के आदेश पर वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मीट फैक्ट्री पर पहुंची। यहां फैक्ट्री का संचालन वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 29 का उल्लंघन करते हुए किए जाने का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री को सील किए जाने की बात फैक्ट्री प्रशासन से कही।

सूचना पाकर उप जिलाधिकारी विवेक यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी सतेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंच गए। यहां नियमों का हवाला देते हुए फैक्ट्री को सील करा दिया। उधर फैक्ट्री संचालक असंवैधानिक रूप से फैक्ट्री को बंद कराए जाने की बात कह रहे हैं। कार्रवाई के दौरान उप प्रभागीय वन अधिकारी मुरादाबाद कमल अरोड़ा, हसनपुर के वन क्षेत्राधिकारी शीशपाल बिष्ट, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडे आदि मौजूद थे। मीट फैक्ट्री सील को लगे सवालिया निशान

बछरायूं: मीट फैक्ट्री को लेकर वन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर फैक्ट्री प्रशासन ने सवालिया निशान खड़े किए हैं। उनका कहना है कि फैक्ट्री को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। फैक्ट्री का संचालन नियमानुसार किया जा रहा है। पूर्व में जब फैक्ट्री को बंद कराया गया था तब फैक्ट्री प्रशासन उच्च व उच्चतम न्यायालय गया था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही फैक्ट्री को चलाया गया था। वन्य जीव बोर्ड लखनऊ के आदेश पर मीट फैक्ट्री को प्रशासन की मौजूदगी में सील किया गया है। बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए बिना फैक्ट्री चलाई जा रही थी।

करन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी मंडी धनौरा। माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश पर फैक्ट्री को चलाया जा रहा था फैक्ट्री को असंवैधानिक तरीके से बंद कराया गया है। यह कोर्ट की अवमानना है। फैक्ट्री प्रशासन न्यायिक प्रक्रिया की शरण लेगा।

मदन पाल सिंह एजीएम एमक्यू फ्रोजन, बछरायूं। बछरायूं में मीट फैक्टरी विन विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों के आदेशों का हवाला देते हुए सील की है। पुलिस व प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने को मौजूद रहा। तकनीकि जानकारी विभाग ही बता सकता है।

विवेक यादव, एसडीएम, मंडी धनौरा।

chat bot
आपका साथी