एससी/एसटी छात्र-छात्राओं की प्रवेश फीस माफ की जाए

अमरोहा अम्बेडकर जन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र-छात्राओं की पूरी फीस माफ की जाए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 06:37 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 06:37 PM (IST)
एससी/एसटी छात्र-छात्राओं की प्रवेश फीस माफ की जाए
एससी/एसटी छात्र-छात्राओं की प्रवेश फीस माफ की जाए

अमरोहा : अम्बेडकर जन मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र-छात्राओं की प्रवेश फीस माफ करने व ठहरी हुई छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की है।

गुरुवार को जिलाध्यक्ष डॉ.अशोक कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा है कि सभी इंटर, डिग्री, मेडिकल व इंजीनियरिग कॉलेजों में अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्र- छात्राओं को निश्शुल्क प्रवेश दिया जाए। अब तक यह सुविधा सभी सरकारें उनको देती आ रही थीं। छात्रवृत्ति से छात्र किताबें व अन्य सामान खरीद लेते थे। यह सुविधा भी सभी को दिलाई जाए। इस मौके पर रविकांत सिंह, विशाल, रवि और विवेक आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी