पुण्य तिथि पर लोहिया को नमन किया

अमरोहा समाजवादी चितक प्रखर वक्ता व पुरोधा डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 12:09 AM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 12:09 AM (IST)
पुण्य तिथि पर लोहिया को नमन किया
पुण्य तिथि पर लोहिया को नमन किया

अमरोहा : समाजवादी चितक, प्रखर वक्ता व पुरोधा डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर सपा कार्यकर्ताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

सोमवार को सदर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली के कैंप कार्यालय पर डा.राम मनोहर लोहिया की पुण्य तिथि मनाई गई। उत्तर प्रदेश लोक-लेखा समिति के चेयरमैन महबूब अली ने डा. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि सडक से लेकर संसद तक जनता की आवाज बुलंद करने वाले डा. राममनोहर लोहिया बेबाक टिप्पणी के धनी थे। हमेशा पूंजीवादी व्यवस्था के विरोधी रहे। उनका मानना था कि पूंजीपति गरीब व्यक्ति के अधिकारों का शोषण करता है। इसलिये गरीब मजदूर किसान के अधिकारों की हमेशा लड़ाई लड़कर उनको पूंजीपतियों के समानांतर करने की वकालत की। जिसको आधार मानकर मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना कर उनके पद चिहों पर चलकर गरीब मजदूर किसान के लिये जनकल्याण-कारी योजनाएं लागू कीं।

एमएलसी परवेज अली ने कहा कि जब से देश व प्रदेश मे भाजपा की सरकार सत्तारूढ हुई है तब से गरीब आदमी का जीवन दूभर हो गया है। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। अपराध चरम सीमा पर है। इस मौके पर डा. आफताब सैफी, डा. जितेंद्र सिंह यादव, मुख्तार नकवी, समीउल्लाह, मोनू खान, शुजाउल हसन रहे।

chat bot
आपका साथी