महिला उत्पीड़न रोकने को चलाएं जागरूकता अभियान: अवनि सिंह

राज्य महिला आयोग (महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग) की सदस्य अवनि सिंह ने कहा कि जनपद में महिला उत्पीड़न एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं। महिला व बालिका सुरक्षा को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीर है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 18 Sep 2019 11:15 PM (IST)
महिला उत्पीड़न रोकने को चलाएं जागरूकता अभियान: अवनि सिंह
महिला उत्पीड़न रोकने को चलाएं जागरूकता अभियान: अवनि सिंह

अमरोहा: राज्य महिला आयोग (महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग) की सदस्य अवनि सिंह ने कहा कि जनपद में महिला उत्पीड़न एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। महिला व बालिका सुरक्षा को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार गंभीर है। लिहाजा महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जाने चाहिए। ताकि वह स्वावलंबी बनकर स्वयं उत्पीड़न रोकने के लिए आगे आ सकें। उन्होंने विकास भवन में महिलाओं की समस्याएं भी सुनीं।

बुधवार दोपहर अवनि सिंह विकास भवन पहुंची तथा सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाने के लिये माह के प्रत्येक प्रथम व तृतीय बुधवार को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सुनवाई व समीक्षा हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसलिए सभी संबंधित अधिकारी महिलाओं से जुड़े सभी प्रकरणों को गंभीरतापूर्वक सुनें व सुनने के पश्चात जिस स्तर पर भी संभव हो सके उसे तत्काल निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिये कटिबद्ध हैं और उनके द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ताकि समाज में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न पर अंकुश लगाया जाए। इस दौरान उन्होंने बैठक में 10 महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इनमें ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के मामले सामने आए। उन्होंने प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार व सीओ मोनिका यादव को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई कर आगामी बैठक में अवगत कराएं। उन्होंने जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद महिलाओं को जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं पर किसी भी प्रकार का अत्याचार अथवा कोई समस्या होने पर हेल्प लाइन 1090, 181 एवं 100 नंबर पर अपनी समस्या को बताएं। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार व सीओ मोनिका यादव समेत अन्य अधिकारी व फरियादी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी