30 सितंबर तक बनाए जाएंगे नए गन्ना सदस्य

अमरोहा : गन्ना विभाग ने आने वाले पेराई सत्र की तैयारियां तेज कर दी हैं। गन्ना सर्वेक्षण का क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 11:08 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 11:08 PM (IST)
30 सितंबर तक बनाए जाएंगे नए गन्ना सदस्य
30 सितंबर तक बनाए जाएंगे नए गन्ना सदस्य

अमरोहा : गन्ना विभाग ने आने वाले पेराई सत्र की तैयारियां तेज कर दी हैं। गन्ना सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। वहीं 30 सितंबर तक नए सदस्य बनाए जाएंगे और 15 अक्टूबर तक गन्ना किसान अतिरिक्त सट्टे के लिए आवेदन कर सकेंगे।

नए पेराई सत्र को गन्ना सर्वे का काम पूरा हो चुका है। लघु और सीमांत किसानों द्वारा गन्ने की फसल में रुचि लिए जाने से जनपद में करीब 11 हजार हेक्टेयर गन्ना का रकवा बढ़ गया है। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर ¨सह ने बताया पेराई सत्र 2018-19 के लिए गन्ने के सट्टे एवं आपूर्ति नीति शासन ने जारी कर दी है। इसी के अनुरूप नए पेराई सत्र की तैयारियों को आगे बढ़ाया जाएगा।

श्री ¨सह ने बताया कि शासन ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। अभियान चलाकर 30 सितंबर तक नए सदस्य बनाए जाएंगे। जबकि अतिरिक्त सट्टे के लिए किसानों से 15 अक्टूबर तक आवेदन लिए जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने चेताया है कि अतिरिक्त सट्टा, सामान्य बढ़ोतरी एवं उपज बढ़ोतरी में अस्वीकृत गन्ना प्रजातियों का गन्ना रकवा स्वीकार नहीं किया जाएगा। अस्वीकृत प्रजातियों के आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे। इसके अलावा 20 सितंबर से 30 सितंबर तक समिति स्तर पर गन्ना सट्टे का प्रदर्शन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी