पौधों को पालिका ने दिया नया जीवन

अमरोहा : पेड़-पौधों को नया जीवन देने के लिए पालिका का अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। नगर पालिका की टीम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 11:04 PM (IST)
पौधों को पालिका ने दिया नया जीवन
पौधों को पालिका ने दिया नया जीवन

अमरोहा : पेड़-पौधों को नया जीवन देने के लिए पालिका का अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा। नगर पालिका की टीम ने शुक्रवार को बिजनौर रोड और आजाद मार्ग से पेड़-पौधों के पास से अतिक्रमण हटवाया। इससे पौधों को पनपने का मौका मिला।

दैनिक जागरण के 'जीवनदाता पेड़ों को जीने दो' अभियान में नगर पालिका ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया। सफाई इंस्पेक्टर साजिद जिया के नेतृत्व में चले इस अभियान में काफी संख्या में पालिका कर्मी मौजूद रहे। साजिद जिया ने कहा कि पौधे जीवन को नया आयाम देते है। पौधों का जीवन में बहुत उपयोग है। ऐसे में हमें न सिर्फ पौधरोपण करना चाहिए, बल्कि उन पौधों की हिफाजत भी करनी चाहिए। जिससे वह बड़े होकर हमें छांव व फल-फूल प्रदान कर सकें। पौधों से ही जीवन की कल्पना संभव है। इनसे मिलने वाली ऑक्सीजन का हम भरपूर इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण में हम सभी को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। यह हमारे लिए और हमारी आने वाली पीढि़यों के लिए भी बेहतर होगा। अपने बच्चों को भी पेड़-पौधों की हिफाजत की सीख देनी होगी। इस मौके पर छवि शर्मा, हरिओम, असद, अंजार, कामयाब अली, हबीब, पदम, सुशील, दानिश, मनोज, शहजाद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी