भाजपा में दावेदारों की फौज, 22 के बायोडाटा तैयार

अमरोहा कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन से रिक्त हुई नौगावां सादात विधानसभा सीट पर भाजपा में दावेदारों की लाइन लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 11:11 PM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 11:11 PM (IST)
भाजपा में दावेदारों की फौज, 22 के बायोडाटा तैयार
भाजपा में दावेदारों की फौज, 22 के बायोडाटा तैयार

अमरोहा : कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान के निधन से रिक्त हुई नौगावां सादात विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा के दावेदारों की फौज तैयार है। अब तक 22 दावेदार अपने बायोडाटा तैयार कर चुके हैं। इस दौड़ में पूर्व सांसद समेत खुद भाजपा के जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं।

माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही प्रदेश में रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराया जाएगा। चेतन चौहान के निधन के बाद से नौगावां सादात विस सीट भी खाली है। अब तक के समीकरण चेतन की पत्नी संगीता चौहान के पक्ष में हैं। इसके बावजूद पार्टी से टिकट चाहने वालों की लंबी कतार लगी हुई है। इनमें पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मोमराज गूजर, भाजपा नेता नरेंद्र राणा समेत अब तक 22 लोगों के नाम शामिल हैं।

गजरौला स्थित फैक्ट्री पर रविवार को संगीता चौहान के साथ आयोजित बैठक में भी 21 लोगों की दावेदारी की बात कही गई। इस पर संगीता ने मुस्कुराकर 22वें पायदान पर अपना नाम भी शामिल करने की बात कह दी। हालांकि इस सीट से चुनाव लड़ने वाले दावेदार अभी खुलकर नहीं बोल रहे हैं मगर माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान इस सीट के जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर ही प्रत्याशी तक करेगा। चुनाव मैदान में उतरने के लिए प्रयासरत दिग्गज अपने बायोडाटा अपनी पहुंच वाले संगठन पदाधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं। हालांकि संगठन की ओर से अधिकृत रूप से अभी इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं।

चुनाव लड़ने के सवाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी ने कहा कि पार्टी की ओर से जो भी निर्देश मिलेंगी, उसी के अनुरूप तैयारी की जाएगी। बसपा फिर जैदेव पर लगाएगी दांव!

अमरोहा : नौगावां सादात सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा व सपा की स्थिति लगभगस्पष्ट है, वहीं बसपा से पिछले चुनाव में किस्मत आजमा चुके जैदेव के ही दोबारा मैदान में उतरने की बात कही जा रही है। पिछले चुनाव में जैदेव लगभग 41 हजार वोट पाकर तीसरे पायदान पर रहे थे। इस संबंध में जैदेव ने उपचुनाव के लिए अपना टिकट पक्का होने का दावा भी किया, हालांकि संगठन की ओर से अभी कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं।

chat bot
आपका साथी