शारीरिक दूरी का पालन कर घरों में मनाएं ईद : एसडीएम

बछरायूं उप जिलाधिकारी विवेक यादव ने कहा ईद पर विशेष सावधानी रखनी है। घरों पर ही कुर्बानी करें।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 06:57 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 06:57 PM (IST)
शारीरिक दूरी का पालन कर घरों में मनाएं ईद : एसडीएम
शारीरिक दूरी का पालन कर घरों में मनाएं ईद : एसडीएम

बछरायूं : उप जिलाधिकारी विवेक यादव ने कहा ईद पर विशेष सावधानी रखनी है। घरों पर ही कुर्बानी दी जाए। साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। नमाज भी घरों में ही अदा करें। किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। वह थाना परिसर में अमन कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि इन दिनों कोरोना संक्रमण का प्रकोप जोरों पर है। इससे बचने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए ईद का त्योहार घरों पर ही मनाएं। शारीरिक दूरी के नियम का पालन किया जाए व घरों पर ही नमाज अदा करें। खुले स्थान पर कुर्बानी ना करके घरों पर ही कुर्बानी दें, साफ सफाई विशेष का ध्यान रखा जाए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि नियम-कानून की अवहेलना करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राहत हसन, डॉक्टर शिवम शर्मा, मोहम्मद हनीफ, आले हसन, हाजी फिरोज सभासद, आबिद अली, इमरान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी