गंगा में मिला महिला का शव

सिरसा गुर्जर गांव के प्रधान वीरू सिंह को ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के सामन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 11:13 PM (IST)
गंगा में मिला महिला का शव
गंगा में मिला महिला का शव

जासं, हसनपुर : सिरसा गुर्जर गांव के प्रधान वीरू सिंह को ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के सामने गंगा में महिला का शव पड़ा है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर गुरुवार शाम करीब साढे़ सात बजे प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ गंगा पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि महिला का शव ब्रजघाट की दिशा से बहता हुआ इधर आ गया है। शरीर पर कोई चोट का निशान दिखाई नहीं पड़ रहा है। माना जा रहा है कि शव दो से तीन दिन पुराना है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी