Amroha: यूपी से कर्नाटक में गो-तस्करी का पर्दाफाश, गोशाला की आड़ में चल रहा पूरा खेल, 18 गायों संग 11 तस्कर गिरफ्तार

Cow Smuggling Racket Arrests पुलिस द्वारा पकड़े गए तस्करों में पांच बंगलुरू व दो बिहार के लोग भी शामिल हैं। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पशु पालन विभाग व पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हसनपुर व मंडी धनौरा के एसडीएम सीओ ने घटनास्थल का जायजा भी लिया है। सभी पशुओं को एक गौशाला में रखा गया है।

By Saurav Kumar Edited By: Abhishek Saxena Publish:Tue, 16 Apr 2024 05:19 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2024 05:19 PM (IST)
Amroha: यूपी से कर्नाटक में गो-तस्करी का पर्दाफाश, गोशाला की आड़ में चल रहा पूरा खेल, 18 गायों संग 11 तस्कर गिरफ्तार
Amroha News: पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने गायों का हाल देखा।

HighLights

  • हाईवे पर गजरौला पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े दो कंटेनर
  • शहबाजपुर डोर में चल रहा तस्करी का धंधा

जागरण संवाददाता, गजरौला। औद्योगिक पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव शहबाजपुर डोर में गोशाला की आड़ में गोवंशीय पशुओं की तस्करी का खेल पकड़ा गया है। पुलिस ने हाईवे पर घेराबंदी करते हुए दो कैंटर को पकड़ा है। जिसमें 18 गाय बरामद हुई और 11 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। यह गाय बंगलुरू भेजी जा रही थीं। 

हाईवे पर गांव ख्यालीपुर ढाल के सामने से शहबाजपुर डोर को जाने वाले मार्ग पर ही निवेदिता फूड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से एक डेयरी संचालित हुई थी लेकिन, कुछ समय बाद डेयरी का काम बंद कर दिया गया। इसके बाद यहां पर गोशाला चलाने की आड़ में गो-तस्करी का धंधा शुरू कर दिया गया। इसका संचालन एक महिला के माध्यम से किया जाता है।

कर्नाटक नंबर के कैंटर में भेज रहे थे गाय

सोमवार की रात को यहां से कर्नाटक नंबर प्लेट लगे दो कैंटर में 18 गाय लदकर भेजी जा रही थीं। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह, चौपला पुलिस चौकी के प्रभारी प्रवीण कुमार सहित पुलिस टीम ने हाईवे पर कैंटरों का पीछा कर पकड़ लिया। दोनों कैंटर पल्ली से ढके हुए थे और पशुओं की आवाज न आए। इसलिए कैंटर में मिट्टी भी डाल रखी थी। पूछताछ में बताया गया कि इन गायों को कर्नाटक ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया

पुलिस दोनों कैंटरों को पकड़कर थाने ले आई और मामले में दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दिन निकलने पर मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारी व पशु पालन विभाग के पांच चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई। यहां पर 87 गाय बंधी हुई मिली। जिनमें पांच गाय बीमार भी हैं। वो, अब प्रशासन की देखरेख भी रहेंगी।

ये भी पढ़ेंः UPSC 2023 Result: पीलीभीत की टॉपर बिटिया प्रियंका यादव; दसवीं में जिला किया टॉप, अब आईएएस बनकर करेंगी देश सेवा

उधर, पुलिस-प्रशासन इस गोशाला का संचालन करने वाली महिला के बारे में छानबीन कर रही है मगर, कोई क्लू नहीं मिल पा रहा है। काम करने वाले मजदूरों ने भी महिला के नाम-पते और माेबाइल इत्यादि नंबर के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कहीं है।

पकड़े गए तस्करों के नाम व पता

मंजूनाथ निवासी ग्राम सादली थाना दिब्बुर अल्ली जिला चिक्काबल्लापुर कर्नाटक रवि निवासी यैनूर कैदरेनहाल्ली थाना व जिला चिक्वाबल्लापुर कर्नाटक लोकेश निवासी ग्राम शेरखाँ खुटीपुरी थाना मुरसान जिला हाथरस मुकेश निवासी ग्राम पतेई खादर थाना रहरा जिला अमरोहा संगम लाल यादव निवासी ग्राम मनसापुर वार्ड न. 13 थाना लालमनीया जिला मधुबनी बिहार राहुल निवासी गांव तिगरिया खादर थाना गजरौला जिला अमरोहा हरिराम निवासी गली न. 16 संगम विहार थाना संगम विहार दिल्ली वेनक्टाचलपथि निवासी मकान न. 21 के.पी. अग्रहारा नियर गोरीप्रिया आयल मिल्स, भुवनेशवरी नगर थाना केप अग्रहारा जिला बेगलूरु कर्नाटक। मौ. अनीफ निवासी मकान न. 21, 10th क्रॉस भाग्यज्योति कालोनी उर्फ महालक्ष्मीपुरम थाना महालक्ष्मीपुरम जिला बंगलुरू कर्नाटक। एस सुरेश निवासी मकान न. 430-8th डी क्रास नेताजी नगर थाना केपी अगरहरा जिला बंगलुरू। मधुसूदन निवासी ग्राम सादुमता पो. मेलेकोटे थाना टोडूबल्लापुर जिला बंगलुरू।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: फायरब्रांड CM Yogi बिजनौर में विपक्ष पर गरजे, 'माफियाओं के घर फातिया पढ़ रहे सपा-बसपा और कांग्रेस के नेता'

हसनपुर क्षेत्र क्षेत्र के गांव शहबाजपुर माफी में जहां से गाय लादकर ले जा रहे थे। वहां पर अब 87 गांव मौजूद है। जिनकी देखरेख तहसील प्रशासन के माध्यम से कराई जा रही है। फिलहाल पकड़े गई गायों के मामले में प्राथमिकी दर्ज है। गोशाला में बांधी गायों पर कोई केस नहीं बना है। बाकी इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल है। संचालिका महिला के बारे में पता लगाया जा रहा है। भगत सिंह, एसडीएम, हसनपुर।

हाईवे पर पकड़े गए कर्नाटक नंबर के दो कैंटरों से 18 गाय मिली हैं। 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर उनका चालान भी किया गया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वह गायों की बंगलुरू में तस्करी करते हैं और वहां पर वध करने के बाद बेचते हैं। इस खेल में जड़ें कहां तक जुड़ी हैं। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। स्वेताभ भास्कर, सीओ, गजरौला।

chat bot
आपका साथी