कांग्रेसियों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

अमरोहा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 11:46 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 11:46 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
कांग्रेसियों ने मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

अमरोहा : कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया की अगुवाई में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजय बंसल को सौंपा। इसमें बोर्ड छात्र-छात्राओं की फीस माफ करने, प्रदेश के न्यायालयों में प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं का दस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देने, किसानों के नलकूप व घरेलू बिजली बिल माफ करने की मांग की है। इस दौरान नगर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू, खुश्तर मिर्जा, फैज आलाम राईनी, सलीम एडवोकेट, हाजी खुर्शीद अनवर, अभय ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी