कांग्रेसियों ने मनाया विजय दिवस, तिरंगा फहराया

अमरोहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Dec 2020 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 16 Dec 2020 06:43 PM (IST)
कांग्रेसियों ने मनाया विजय दिवस, तिरंगा फहराया
कांग्रेसियों ने मनाया विजय दिवस, तिरंगा फहराया

अमरोहा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से हाशमी नगर स्थित जिला कार्यालय पर विजय दिवस की 49वीं वर्षगांठ मनाई गई। कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया ने कहा 16 दिसंबर का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। लगातार 13 दिनों तक चले 1971 के युद्ध में 16 दिसंबर को हिदुस्तान के समक्ष पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। युद्ध समाप्ति के बाद विजय दिवस की अधिकारिक घोषणा की गई थी। तभी से हम हिदुस्तान के लोग 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाते हैं और 1971 के इस युद्ध में देश की रक्षा करते हुए बलिदान हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।

शहर अध्यक्ष परवेज आरिफ टीटू ने कहा प्रत्येक भारतीय के लिए 16 दिसंबर का दिन ऐतिहासिक है और दिल में उमंग भरने वाला है। बोले-यह सब भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के अदम्य साहस के कारण ही संभव हो पाया था। इंदिरा गांधी के साहस के कारण ही पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को भारत की सेना के आगे आत्मसमर्पण करना पड़ा था। हम ऐसी साहसी प्रधानमंत्री और देश के जांबाज सैनिकों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

इस मौके पर पीसीसी सदस्य डॉ. सिराजुद्दीन हाशमी, चौधरी सुखराज सिंह, फै•ा आलम राईनी, सलीम खान, परवेज सिद्दीकी, अली इमाम रिजवी, यासिर अंसारी, रमेश चंद जाटव, शबाब अहमद, फरमान हैदर, अब्दुल कलाम, डॉ, राजीव भारती मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी