गंगा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

गजरौला स्वच्छता अपनाओ कोरोना को भगाओ अभियान के तहत नमामि गंगे गंगा विचार मंत्र के कार्यकर्ता ओं ने सफाई की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 12:43 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:08 AM (IST)
गंगा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान
गंगा तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

गजरौला : स्वच्छता अपनाओ कोरोना को भगाओ अभियान के तहत नमामि गंगे गंगा विचार मंत्र के कार्यकर्ताओं ने ब्रजघाट में स्वच्छता अभियान चलाया।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सह संयोजक अशोक शर्मा व जिला संयोजक ठाकुर संजय सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान जिला सह संयोजक ठाकुर लाखन सिंह, ब्लॉक संयोजक चौधरी लोकेश सिंह इत्यादि ने श्रद्धालुओं व पुरोहितों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। वहीं सफाई कर्मियों को भी समझाया। इसके उपरांत सभी गंगा तटों पर घूम कर कूडा-करकट एकत्र कर दूर फिंकवाया।

chat bot
आपका साथी