प्रतिबंध हटने के बाद सड़कों पर लौटी रौनक, पुलिस भी घूमी

गजरौला 55 घंटे का प्रतिबंध खत्म होने के बाद औद्योगिक नगरी में रौनक लौट आई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 12:16 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 12:16 AM (IST)
प्रतिबंध हटने के बाद सड़कों पर लौटी रौनक, पुलिस भी घूमी
प्रतिबंध हटने के बाद सड़कों पर लौटी रौनक, पुलिस भी घूमी

गजरौला : 55 घंटे का प्रतिबंध खत्म होने के बाद औद्योगिक नगरी में रौनक लौट आई। आम दिनों की तरह चहल-पहल दिखाई दी। वहीं पुलिस भी सड़कों पर घूमते हुए चालान काटती रही। ऐसे में लोग डर-डर के सड़कों पर निकलते नजर आए।

प्रदेश सरकार द्वारा शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार की सुबह पांच तक यानी 55 घंटे का प्रतिबंध लगाया था। इसमें दूध व मेडिकल की दुकानें छोड़कर सबकुछ बंद था। सोमवार की सुबह पांच बजे प्रतिबंध की अवधि खत्म होने के बाद जिदगी पटरी पर लौट आई। सड़कों पर रौनक नजर आने लगी। बाइक, चार पहिया वाहन, ई-रिक्शा, टैंपो आदि वाहन बिना किसी टोकाटाकी के दौड़ते हुए नजर आए। दुकानें भी खुल गईं। हालांकि पुलिस की गाड़ियां भी शहर में घूमती रहीं।

एसएसआइ प्रमोद पाठक ने इंदिरा चौक पर खड़े होकर करीब 30 वाहनों व बिना मास्क घूमने वाले लोगों का चालान काटा। पुलिस ने चौपला, इंदिरा चौक, बस्ती मार्ग आदि स्थानों पर लगाए गए बेरियरों को भी हटा दिया। उधर, प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने खादर क्षेत्र के इलाकों में घूमकर दुकानदारों से नियमों का पालन करने की बात कहते हुए दुकानें खोलने की हिदायत दी। ब्रजघाट सीमा भी खुली

गजरौला : प्रतिबंध में सील की गई जनपद की सीमा सोमवार की सुबह खोल दी गई। इसके बाद सभी तरह के वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। ब्रजघाट चौकी प्रभारी मोहित बालियान ने बताया सीमा को खोल दिया गया है।

chat bot
आपका साथी