तालाब में जहर से ढाई लाख की मछलियों की मौत

गजरौला किसी शरारती तत्व ने एक तालाब में जहर डालकर 15 हजार मछलियों की जान ले ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 11:57 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 11:57 PM (IST)
तालाब में जहर से ढाई लाख की मछलियों की मौत
तालाब में जहर से ढाई लाख की मछलियों की मौत

गजरौला : किसी शरारती तत्व ने एक तालाब में जहर डालकर 15 हजार मछलियों की जान ले ली। पालकों ने तालाब में मरीं मछलियां देखीं और पुलिस को सूचना दी।

गांव मोहम्दाबाद में सरकारी तालाब में पास के गांव ओसीता जगदेपुर के किसानों ने मछली पालन कर रखा था। कुछ माह पहले बीस हजार मछलियां किसानों ने पालन के लिए तालाब में लाकर डाली थीं। रोज किसान तालाब की देखभाल करने आते थे। रविवार की सुबह मछली पालक अनिल कुमार पुत्र लखपत सिंह व ऋषि पाल पुत्र तारा तालाब पर पहुंचे तो उन्हें मछली मरी हुई दिखाई दीं। इससे उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मछली पलकों ने बताया कि किसी के द्वारा जहर पानी मे डालने से 15 हजार मछलियों मर गई। इससे उन्हें करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। ओसीता जगदेपुर के इन मछली पालकों ने पास की ब्रजघाट चौकी पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह ने बताया कि थाने पर तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी