सांसदों के निलंबन की निंदा

अमरोहा। हसनपुर में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा काग्रेस के पच्चीस सा

By Edited By: Publish:Wed, 05 Aug 2015 01:16 AM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2015 01:16 AM (IST)
सांसदों के निलंबन की निंदा

अमरोहा। हसनपुर में काग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन द्वारा काग्रेस के पच्चीस सासदों को अनैतिक रूप से निलम्बित किए जाने पर भाजपा सरकार की निंदा की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे लोकतंत्र को आघात पहुंचा है। नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना एडवोकेट के आवास पर आयोजित बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष तारिक मुहम्मद खा ने कहा कि इतनी अधिक तादाद में सासदों को निलम्बित कभी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार पर विपक्षी दलों के नेताओं व सासदों का दमन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार मनमानी कर लोकतंत्र का गला घोटना चाहती है।

बैठक में मुशाहिद खा, ताहिर वसीम, खुर्रम आजाद खा, रहीस अहमद, सराफत अली, मसर्रत उल्ला, अनिरूद्ध कुमार चोबे, कुवंरपाल सिंह, जयपाल सिंह, पवन अग्रवाल, अंकुर वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन नगर अध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने किया।

chat bot
आपका साथी