योग से शरीर होता है निरोग

अमेठी साधना और संयमपूर्वक योग करने से मन को शाति मिलती है। निरोग व स्वस्थ रहने के योग बह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 30 Mar 2019 06:23 AM (IST)
योग से शरीर होता है निरोग
योग से शरीर होता है निरोग

अमेठी : साधना और संयमपूर्वक योग करने से मन को शाति मिलती है। निरोग व स्वस्थ रहने के योग बहुत ही जरूरी है। यह बाते जगदीशपुर के संजय गाधी पालिटेक्निक प्रागण में चल रहे योग के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए योग टीचर विनय मिश्र ने लोगों से कही।

औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर चार में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में लोग योग सीख रहे हैं। योग शिक्षक ने योग क्रिया के लिए आए हुए लोगों को बताया कि उत्तानपाद आसन करने से उदर पीड़ा, अपच और अतिसार में लाभ मिलता है। योग शिक्षक ने बताया की योग करने से मन और शरीर स्वस्थ्य रहता है और क्रोध पर नियंत्रण रहता है। शरीर को निरोग रखने का मात्र एक साधन योग है, जिससे हम अपने मानव जीवन को सुंदर और निरोग रख सकते है। इस मौके पर औद्योगिक क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी