कार्यकर्ता ही पार्टी की होते हैं रीढ़

जगदीशपुर (अमेठी): कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके बिना किसी भी जीत को हासिल करना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 12:00 AM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 12:00 AM (IST)
कार्यकर्ता ही पार्टी की होते हैं रीढ़
कार्यकर्ता ही पार्टी की होते हैं रीढ़

जगदीशपुर (अमेठी): कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनके बिना किसी भी जीत को हासिल करना मुश्किल है। यह बातें डाक बंगला परिसर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुई प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने कहीं।

डाक बंगला जगदीशपुर में शनिवार को जिले के सभी भाजपा विधायक, संगठन के पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये प्रभारी मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूती हैं। उनके बिना कोई भी जीत नामुमकिन है। भाजपा विधायक तिलोई मयंकेश्वर सिंह ने कहा कि भजपा सरकार ने ही सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ काम किया है। इस मौके पर संगठन के क्षेत्रीय महामंत्री व जिला प्रभारी अशोक चौरसिया, ओम शकर पाठक, ओबीसी के जिलाध्यक्ष रामअंजोर पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, रश्मि सिंह, विधायक अमेठी गरिमा सिंह, चंद्रमौलि सिंह सहित क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी