बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव से बढ़ी समस्या

लगातार बारिश के चलते तापमान में नरमी होने से मौसम सुहावना बना रहा। वहीं जलभराव से समस्या बढ़ गयी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 11:48 PM (IST)
बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव से बढ़ी समस्या
बारिश से मौसम सुहाना, जलभराव से बढ़ी समस्या

अमेठी : अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान का असर क्षेत्र में गुरुवार को भी बना रहा। बुधवार को रुक-रुक कर शुरू हुई हल्की बारिश दूसरे दिन तक जारी रही। लगातार बारिश के चलते तापमान में नरमी होने से मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन, जगह-जगह जलभराव से समस्या बढ़ गयी।

बुधवार के बाद गुरुवार को भी भोर से ही बारिश शुरू हो गयी। यही नहीं आसमान में दिन भर घने बादल भी छाए रहे। दोपहर बाद करीब ढाई बजे सूर्यदेव के दर्शन जरूर हुए, लेकिन कुछ पल में भी काले बादलों ने उन्हें अपने साये में ढक लिया। मौसम विभाग की तेज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर लोग सशंकित रहे। लेकिन, क्षेत्र में किसी तरह के नुकसान की बात सामने नहीं आई है। हल्की हवाओं के बीच बादलों और बारिश से तापमान में गिरावट आने के साथ ही मई की गर्मी के मध्य लोगों ठंड का एहसास हो गया। पिछले सप्ताह जहां 40 डिग्री सेल्सियस पारे के चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही थी।

वहीं, बुधवार से हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान लुढ़क कर 29 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों ने गर्मी से भले ही राहत महसूस की है, लेकिन जगह जगह जलभराव होने से ग्रामीणों की दुश्वारियां भी बढ़ गयी हैं। बारिश से जलभराव तो कहीं कीचड़ से फिसलन की स्थिति बनी रही।

बदलते मौसम में रहें सतर्क :

कोरोना महामारी के बीच मौसम में हो रहे बदलाव से खांसी, जुकाम और बुखार की समस्या बढ़ सकती है। चिकित्सक डा. सुधीर वर्मा ने बताया कि बार-बार बदल रहे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। सर्दी और ठंडे खानपान से बचने का प्रयास करें।

chat bot
आपका साथी