'कुछ लोग ने भड़काऊ भाषण देकर खराब किया दिल्ली का माहौल'

अमेठी लंबे अर्से बाद जायस नगर में रुके आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह प

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 10:28 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 06:07 AM (IST)
'कुछ लोग ने भड़काऊ भाषण देकर खराब किया दिल्ली का माहौल'
'कुछ लोग ने भड़काऊ भाषण देकर खराब किया दिल्ली का माहौल'

अमेठी : लंबे अर्से बाद जायस नगर में रुके आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए। कहा, दिल्ली में हुए दंगे के दौरान केंद्र सरकार मूक दर्शक बनी रही। कुछ लोगों ने भड़काऊ भाषण देकर दिल्ली में माहौल खराब किया है। भड़काऊ भाषण देने वालों के साथ ही दंगा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन, दुर्भाग्यवश जिस जज ने दिल्ली में दंगा भड़काने वालों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया। उसी जज को केंद्र सरकार ने हटा दिया।

अमित शाह पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से वह देश के गृहमंत्री बने हैं। कानून व्यवस्था एक दम से चरमरा गई है। देश को बर्बादी की ओर पहुंचा दिया है। कभी वकीलों पर गोलियां चली, कभी छात्रों पर तो कभी प्रोफेसरों का सर फोड़ा गया। 24 घंटे में नौ लोगों की हत्या हो जाती है। अब तक इस दंगा फसाद में 42 जाने जा चुकी हैं। लेकिन, केंद्र सरकार व उसकी पुलिस हाथ पर हाथ धरे हुए हैं। आप सांसद ने कहा कि दिल्ली में तीन दिनों के दंगा फसाद के दौरान सभी दंगा प्रभावित क्षेत्रों में हमारे विधायक जनता की मदद में लगे रहे। ला एंड आर्डर हमारे पास नहीं है। इसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार के हाथ में है। उन्होंने कहा कि नदीम अशरफ जायसी के कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी को प्रदेश में मजबूती मिलेगी। प्रदेश भर में पार्टी पंचायत स्तर पर 25 लाख सदस्य बनाने का काम कर रही है। दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी पार्टी को मजबूती से खड़ा कर आने वाले 2022 का विधानसभा चुनाव पार्टी मजबूती से लड़ेगी।

-मकदूम अशरफ की दरगाह व हनुमान मंदिर पर टेका माथा

जायस नगर पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद ने मकदूम अशरफ सिमनानी की दरगाह पर चादर चढ़ाकर देश में अमन की दुआ मांगी। हनुमान मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया और दिल्ली के साथ देश के लोगों के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर संजय सोनकर, अनवर, मौलाना इरफान अशर्फी, तनवीर अशरफ, दयाराम सोनी, नफीस खान, अशरफ सैयद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी