सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे 32 जोड़े

अमेठी: नवरात्र की अष्टमी को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय विवाह मंडप में तब्दील रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Oct 2018 01:03 AM (IST) Updated:Thu, 18 Oct 2018 01:03 AM (IST)
सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे 32 जोड़े
सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधे 32 जोड़े

अमेठी: नवरात्र की अष्टमी को स्थानीय ब्लाक मुख्यालय विवाह मंडप में तब्दील रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 32 जोडे़ सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए। वहीं सात जोड़े समारोह में शिरकत नहीं कर सके। हिन्दू रीति रिवाज से पुरोहितों ने वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके पश्चात सभी नव दंपती को उपहार भेंट किया गया।

बुधवार को विकास खंड में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण प्रवीण कुमार की देखरेख में कराया गया। समारोह में सिंहपुर ब्लाक के 26 और तिलोई के छह जोड़े विवाह के बंधन में बंध गए। वृंदावन से पधारे पंडित अमन कृष्ण शास्त्री व हेमंत दास ने वेद मंत्रोचार के बीच विधि विधान से विवाह कराया। सभी जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, जबकि सात जोड़े समारोह में नहीं पहुंच सके। नव दंपती को योजना के मुताबिक घरेलू सामग्री के साथ ही उपहार भी भेंट किया गया। जोड़ों को मिलने वाली धनराशि उनके खाते में भेजी गई। वर और वधु पक्ष से आए लोगों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह भदौरिया ने किया। इस अवसर पर तिलोई ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, प्रमुख सिंहपुर रंजीत सिंह, बीडीओ सरला गौतम, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेश मिश्र, जगत बहादुर सिंह, शिवाकात अवस्थी, आशीष गुप्ता, विनोद पाडेय, रमेश बहादुर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

-नव दंपती में दिखा सेल्फ का क्रेज

मुख्यमंत्री वैवाहिक समारोह में पहुंचे जोड़ों के साथ ही उनके परिजनों में भी उत्साह देखने को मिला। नव दंपत्तियों के चेहरों पर मुस्कान विखरी रही। इस दौरान जोड़ों में सेल्फ का क्रेज भी छाया रहा। इस खुशनुमा पल को कैमरे में कैद करने के लिए कई जोड़े अपने जीवन साथी संग सेल्फ लेने में मशगूल रहे।

chat bot
आपका साथी