विमान से लेकर मेट्रो तक चला रहीं बेटियां

अमेठी : प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने संग्रामपुर के तारापुर गांव स्थित निजी विद्यालय में बच्चों का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 May 2018 11:22 PM (IST) Updated:Thu, 10 May 2018 11:22 PM (IST)
विमान से लेकर मेट्रो तक चला रहीं बेटियां
विमान से लेकर मेट्रो तक चला रहीं बेटियां

अमेठी : प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने संग्रामपुर के तारापुर गांव स्थित निजी विद्यालय में बच्चों को संबोधित हुए कहा कि विद्यार्थी अपने धर्म का पालन करें। किताबी कीड़ा न बनें। पढ़ाई के साथ साथ स्वास्थ्य और संस्कारों पर भी विशेष ध्यान दें। शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं की संख्या बढ़ने पर उन्होंने खुशी जताई। कहा कि आज महिलायें जहाज और मेट्रो का संचालन कर रही हैं। सर्व शिक्षा अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने शुरू किया था। पीएम नरेंद्र मोदी इस अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान आज समूचे देश में चल रहा है, जिसका परिणाम भी आने लगा है। बालिकाएं हर क्षेत्र में बच्चों से आगे जा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में बालक बालिकाओं को पूरी तन्यमता से कार्य करना चाहिए। चौदह मेधावी और सात समाजसेवी सम्मानित

विद्यालय के चौदह मेधावी बच्चों को राज्यपाल ने सम्मानित किया। राज्यपाल ने खंड शिक्षा अधिकारी डा. सत्य प्रकाश यादव को सम्मानित किया। उन्होंने बीईओ संग्रामपुर की सराहना करते हुए अन्य लोगों को नसीहत लेने की बात कही। इसके साथ ही समाजसेवा के कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात समाजसेवियों को भी राज्यपाल ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। विधायक ने की कमिश्नरी बनाने की मांग

विधायक गरिमा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माग की कि अमेठी को कमिश्नरी बनाया जाए। इससे अमेठी का विकास हो सकेगा। किसान यूनियन अध्यक्ष प्रमोद मिश्र, बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश सिंह, सचिव उपेंद्र शुक्ला ने राज्यपाल को ज्ञापन देकर शहर में ओवरब्रिज और बाईपास बनाए जाने की माग की। ये रहे मौजूद

कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, राज्यमंत्री सुरेश पासी, विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक अमेठी गरिमा सिंह, अनंत विक्रम सिंह, काशी प्रसाद तिवारी, रश्मि सिंह, क्षेत्रीय प्रचारक अशोक उपाध्याय, जिला प्रचारक विनीत जी, संतोष शास्त्री, त्रियुगी नारायण तिवारी, अशोक तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी