निश्शुल्क बनेगा गोल्डेन कार्ड

अमेठी आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Mar 2021 11:09 PM (IST) Updated:Fri, 05 Mar 2021 11:09 PM (IST)
निश्शुल्क बनेगा गोल्डेन कार्ड
निश्शुल्क बनेगा गोल्डेन कार्ड

अमेठी: आयुष्मान योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। अब गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए 10 से 24 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 54242 परिवारों का गोल्डेन कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम व सुपरवाइजर को रखा गया है। योजना के तहत कामन सर्विस सेंटरों पर निश्शुल्क कार्ड बनाया जाएगा।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला समन्वयक अनूप तिवारी ने बताया कि 10 से 24 मार्च तक चलने वाले अभियान के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। लोग कार्ड बनवाने में रुचि नहीं रखते हैं। इससे निजात दिलाने के लिए अभियान के दौरान ब्लाक स्तरीय अस्पतालों व पीएचसी सेंटर पर कैंप लगाकर कार्ड बनाया जाएगा। अभी तक लगभग 62 हजार परिवार के एक लाख 68 हजार 856 कार्ड बनाए जा चुके हैं। 54242 परिवार ऐसे हैं। जिनका गोल्डेन कार्ड नहीं बना है। ऐसे परिवारों का गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

अभी तक सीएससी सेंटरो पर कार्ड बनवाने के लिए 30 रुपये देना पड़ता था। अब इसका भुगतान भारत सरकार करेगी। उन्होंने बताया कि दो लाख 71 हजार लाभार्थी के कार्ड बनवाने हैं। 112 कामन सर्विस सेंटर की लिस्ट मिल गई है। कार्ड बनवाने के लिए भटकना न पड़े। इस लिये एक दिन पहले आशा कार्यकर्ता लाभार्थियों को बताएंगी की किस सेंटर पर उनका कार्ड बनना है। थारू कोल और सहरिया को मिलेगा आवास

अमेठी : सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर ने सभी एसडीएम और बीडीओ को पत्र लिखकर निर्देशित किया है। कोल सहरिया और थारू वर्ग के पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में प्रमुखता से शामिल करने का निर्देश दिया है। जागरूकता रैली आज

अमेठी : शनिवार को रानी सुषमा देवी महिला महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाओ द्वारा जलसंरक्षण हेतु जागरूकता रैली निकाली जायेगी रैली महाविद्यालय के प्रवेश द्वार से शुरू होकर चयनित गांव ओझा का पुरवा तक जायेगी उक्त जानकारी प्राचार्य डॉ पूनम सिंह ने दी।

chat bot
आपका साथी