बदलता रहा मौसम का मिजाज, गलन बरकरार

कोहरे ने रोकी रफ्तार शीतलहर से बढ़ी मुसीबत। मौसम विज्ञानियों का अनुमान अभी जारी रहेगा सर्दी का सितम।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 12:13 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 12:13 AM (IST)
बदलता रहा मौसम का मिजाज, गलन बरकरार
बदलता रहा मौसम का मिजाज, गलन बरकरार

अमेठी : पूरे दिन मंगलवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। सुबह दस बजे के बाद धूप खिली पर सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। सुबह कोहरा घना होने से आवागमन में लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ तो सड़क पर वाहनों ने रफ्तार पकड़ी। लेकिन, गलन धूप निकलने के बाद भी बनी रही। सुबह-शाम तो लोग ठंड से कांपते दिखे। हवा के बहाव की रफ्तार मंद थी। लेकिन, गलन का प्रभाव धूप खिलने के बाद भी कायम रहा। सुबह साढे दस बजे के बाद आसमान में सूर्य देव निकले तो लोगों को लगा कि अब राहत मिलेगी पर उनकी उम्मीद जल्द ही खत्म हो गई। सूरज की चमक फीकी रही। जिससे लोग धूप निकलने के बाद भी अलाव के सहारे अपने घरों में बैठे रहे। बुधवार को मौसम सर्द रहने के साथ कोहरा अधिक घना होने की संभावना है।

बाजार में नहीं दिखी चहल-पहल :

मौसम साफ होने व धूप खिलने के बाद भी गलन का असर गांव से नगर तक साफ दिखा। बाजारों में भी सन्नाटा दिखाई पड़ा। जासस नगर के साथ ही आस-पास की बजारों में भी कम ही चहल-पहल दिखी।

नगर में जले अलाव :

नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में अलाव की व्यवस्था जगह-जगह की गई है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर ने कहाकि नगर में जहां भी जरुरत है। वहां अलाव की व्यवस्था की गई है। एडीएम सुशील प्रताप सिह ने बताया कि सभी तहसीलों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय के साथ ही जायस, अमेठी व मुसाफिरखाना में नगरीय प्रशासन की ओर से अलाव जलवाए जा रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए हर संभव उपाय किया गया है। सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है।

chat bot
आपका साथी