गाव की जनता में विधिक जागरूकता लाना ही हमारा लक्ष्य

अमेठी : गाव के परेशान, निरक्षर व गरीबों तक कानून की जानकारी पहुंचाना विधिक सेवा प्राधिक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Oct 2018 12:04 AM (IST) Updated:Tue, 23 Oct 2018 12:04 AM (IST)
गाव की जनता में विधिक जागरूकता लाना ही हमारा लक्ष्य
गाव की जनता में विधिक जागरूकता लाना ही हमारा लक्ष्य

अमेठी : गाव के परेशान, निरक्षर व गरीबों तक कानून की जानकारी पहुंचाना विधिक सेवा प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य है। प्राधिकरण के जरिये न्याय चला गाव की ओर को साकार करते हुए हम लोगों को नि:शुल्क कानूनी सलाह देने का काम कर रहे हैं। उक्त विचार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिला जज आरपी शुक्ला ने व्यक्त किए।

सोमवार को क्षेत्र की हरखूमऊ कृषि वानिकी समिति के बीज विधायन केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला जज ने कहा कि सबसे ज्यादा मामले जमीन व पारिवारिक झगड़ों के आते हैं। शिविर को संबोधित करते हुए प्राधिकरण की जिला सचिव पूनम सिंह ने उपस्थित लोगों को बताया कि कानूनी जागरूकता के लिए क्षेत्र में वालंटियर बनाये जाएंगे, जिनसे लोग नि:शुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकेंगे। प्राधिकरण के तहसील अध्यक्ष सिविल जज स्वतंत्र सिंह रावत ने भी विधिक साक्षरता की विस्तृत जानकारी दी। सिविल जज आशानिका पांडेय अपर जिलाधिकारी ईश्वरचंद्र, पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, एसडीएम देवी दयाल वर्मा, तहसीलदार घनश्याम भारतीय, जिला समाज कल्याण अधिकारी बार एसोशिएशन मुसाफि रखाना के अध्यक्ष गुरु प्रसाद तिवारी ने भी विधिक साक्षरता शिविर में आये लोगों को कानूनी जानकारी दी। इस मौके पर अशोक सिंह बबलू, ओंकार त्रिपाठी, बलदेव सिंह, राजकुमार चौहान, भूपेंद्र विक्रम सिंह, जसवंत, सुरेश, रमेश, गिरीश शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी