61 और पाजिटिव मिले, कुल संख्या हुई 579

अमेठी सोमवार को 61 लोगों के और पाजिटिव मिलने पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 579 हो गई

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Jan 2022 12:26 AM (IST) Updated:Tue, 25 Jan 2022 12:26 AM (IST)
61 और पाजिटिव मिले, कुल संख्या हुई 579
61 और पाजिटिव मिले, कुल संख्या हुई 579

अमेठी : सोमवार को 61 लोगों के और पाजिटिव मिलने पर संक्रमितों की संख्या बढ़कर 579 हो गई है। सभी संक्रमितों को घर पर ही आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही 21 लोगों के स्वस्थ होने की भी सूचना है।

कोरोना वायरस का संक्रमण कम होता नहीं दिख रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है। बावजूद इसके लोगों को बिना मास्क के बाजारों, सार्वजनिक स्थलों पर देखा जा सकता है। अगर इसी तरह लापरवाही होती रही तो एक दिन ऐसा होगा कि सभी लोग संक्रमण की चपेट में होंगे। गौरीगंज के असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डा. राजीव सौरभ ने बताया कि बड़ी संख्या में संक्रमितों के मिलने के बाद भी लापरवाही बरतना अच्छी बात नहीं है। सभी को एक जागरूक नागरिक का परिचय देते हुए कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। इसके साथ ही दूसरे को भी जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि संक्रमण के दौर में सभी लोग बच्चों का विशेष ध्यान रखे। घर पहुंचने के बाद पहले हाथ को साबुन से अच्छी तरह से धुलें। उसके बाद ही बच्चों से मिले।

प्रतिदिन हो रही 1500 से 1800 व्यक्तियों की जांच

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम प्रसाद सरोज ने बताया कि कोरोना के लक्षण दिखने लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया जा रहा है। प्रतिदिन 1500 से 1800 व्यक्तियों के लिए गए सैंपल की जांच लैब में की जा रही है। वैक्सीनेशन से छूटे लोगों के चिन्हांकन के लिए आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर पहुंच रही है। 15 से 18 आयु वर्ग का वैक्सीनेशन करने के साथ ही बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी