21 और मिले कोरोना संक्रमित 50 स्वस्थ होकर लौटे

बुधवार आई रिपोर्ट में जहां 21 नए केस मिले। वहीं 50 मरीज इलाज से स्वस्थ्य होने के बाद कोविड अस्पताल अपने घर पहुंचे। सक्रिय केसों की संख्या भी घटकर 376 हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 12:33 AM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:08 AM (IST)
21 और मिले कोरोना संक्रमित 50 स्वस्थ होकर लौटे
21 और मिले कोरोना संक्रमित 50 स्वस्थ होकर लौटे

अमेठी : जिले में कारोना के सक्रिय केसों की संख्या चार सौ के नीचे पहुंच गई है। बुधवार आई रिपोर्ट में जहां 21 नए केस मिले। वहीं 50 मरीज इलाज से स्वस्थ्य होने के बाद कोविड अस्पताल अपने घर पहुंचे। सक्रिय केसों की संख्या भी घटकर 376 हो गई। जिनका चल रहा है। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2,184 हो गई है। अब तक 1,792 मरीज अस्पताल से ठीक होकर वापस अपने घर पहुंच गए हैं तो इलाज के दौरान 16 लोगों की जान भी जा चुकी है।

जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि 19, 20, 21 व 22 सितंबर को भेजे गए सैंपल में से 1,303 व्यक्तियों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 1,282 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं 50 संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पताल से वापस घर पहुंचे हैं। संक्रमित मिले लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में जहां भी नए केस मिले हैं। उस क्षेत्र को सील कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोक पाने में हम काफी हद तक सफल हो पाए हैं तो इसमें सिस्टम की सक्रियता के साथ ही आम जन मानस का सहयोग भी है।

chat bot
आपका साथी