सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

संवादसूत्र, जगदीशपुर : अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jun 2017 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jun 2017 11:54 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, दो घायल

संवादसूत्र, जगदीशपुर : अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

शेखपुर निवासी जुबैर व अरमान बाराबंकी से बाइक से वापस आ रहे थे। रास्ते में जाफरगंज के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जुबैर की मौत हो गई। जबकि अरमान की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। दूसरी घटना में जगदीशपुर अग्निशमन केंद्र में तैनात कर्मी बद्रीनाथ सुबह केंद्र के बाहर चाय पीने होटल की ओर पैदल जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें इलाज हेतु सीएचसी जगदीशपुर में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी