बुनकरों की हड़ताल से भटक रहे मजदूर, सरकार को भी चपत

पॉवरलूम हड़ताल एक माह से जारी है। जनपद के वस्त्र उद्योग नगर टांडा समेत जलालपुर शहजादपुर भूलेपुर इल्तिफ़ातगंज खासपुर जहांगीरगंज नरियांव के लगभग एक लाख पावरलूम पर वस्त्र उत्पादन ठप है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Nov 2020 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 17 Nov 2020 12:25 AM (IST)
बुनकरों की हड़ताल से भटक रहे मजदूर, सरकार को भी चपत
बुनकरों की हड़ताल से भटक रहे मजदूर, सरकार को भी चपत

अंबेडकरनगर : फ्लैट रेट पर विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर बुनकरों की प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन पॉवरलूम हड़ताल एक माह से जारी है। जनपद के वस्त्र उद्योग नगर टांडा समेत जलालपुर, शहजादपुर, भूलेपुर, इल्तिफ़ातगंज, खासपुर, जहांगीरगंज, नरियांव के लगभग एक लाख पावरलूम पर वस्त्र उत्पादन ठप है। पावरलूम की फैक्ट्रियों में ताले लटक रहे हैं। कुटीर उद्योग की तरह घरों में लगे पॉवरलूम भी बंद रहे। बंदी के चलते इससे जुड़े दर्जनों कलेंडर मशीन, वाईपिन मशीन, बंद हो गए। हड़ताल से लाखों मजदूर रोजी रोटी के लिए भटक रहे हैं।

प्रतिदिन लाखों रुपये का बुनकरों को जहां नुकसान हो रहा है, वहीं करोड़ों की जीएसटी भी सरकार के खजाने में नहीं पहुंच रही है। दरअसल, गत चार दिसंबर को जारी शासनादेश से बुनकरों को फ्लैट रेट पर की जा रही विद्युत आपूर्ति जनवरी से बंद हो गई। इससे बुनकर विद्युत विभाग के बकाएदार हो गए। बुनकरों का विद्युत कनेक्शन विभाग ने काटना शुरू कर दिया। इससे मजबूर होकर बुनकरों ने पहली सितंबर से पॉवरलूम की हड़ताल शुरू कर दी। मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लेते हुए जुलाई माह तक फ्लैट रेट पर विद्युत आपूर्ति जारी रहने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी विद्युत आपूर्ति की नई व्यवस्था लागू नहीं हो सकी। बुनकरों ने पुन: 15 अक्टूबर से हड़ताल शुरू कर दिया।

---

सरकार से बुनकरों की वार्ता आज :

अपर सचिव हथकरघा रमारमण ने मंगलवार को गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ, मऊ, अंबेडकरनगर, बाराबंकी आदि बुनकर बाहुल्य क्षेत्रों के बुनकर प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए लखनऊ बुलाया है। बुनकर सभा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने वार्ता के सफल होने की संभावना व्यक्त की है।

chat bot
आपका साथी