नौनिहालों को पिला रहे प्रदूषित पानी

अंबेडकरनगर : जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र में क्रियाशील शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था तथा चहारदीवार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Dec 2018 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 18 Dec 2018 10:53 PM (IST)
नौनिहालों को पिला रहे प्रदूषित पानी
नौनिहालों को पिला रहे प्रदूषित पानी

अंबेडकरनगर : जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र में क्रियाशील शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था तथा चहारदीवारी का अभाव बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं होने से खुले परिसरों में अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। इसे लेकर बेसिक शिक्षा विभाग व विकास विभाग लापरवाह बना है। मौसम परिवर्तन के कारण तथा शिक्षकों की उदासीनता के चलते विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम होती जा रही है। अधिकांश स्कूलों के हैंडपंप दूषित पानी उगल रहे हैं।

²श्य एक : प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय तेंदुआईकला दोनों एक ही परिसर में है। प्राथमिक विद्यालय में 104 बच्चे पंजीकृत है। जिसमें 44 उपस्थित थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय में 67 के सापेक्ष 40 बच्चे मौजूद थे। दोनों विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है और बच्चे दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापिका अशोक ¨सह ने बताया विद्यालयों में ड्रेस, जूता, मोजा, स्वेटर बंट चुका है।

²श्य दो : प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय खरुवइया एक ही परिसर में संचालित है। प्राथमिक विद्यालय में 124 में 97 व उच्च प्राथमिक में 58 सापेक्ष 46 बच्चे उपस्थित थे। दोनों विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं है। उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक की कुर्सी खाली है। सहायक अध्यापक रामअवतार यादव बच्चों को पढ़ा रहे थे। यहां भी बच्चे दूषित पानी पी रहे हैं। ड्रेस, मोजा बंट चुका है। सहायक अध्यापक रजनीश कुमार सांती विद्यालय में अटैच हैं। एमडीएम में दाल-चावल बच्चों को खिलाया जा रहा था।

²श्य तीन : प्राथमिक विद्यालय शंकर तप्पा हवेली का जर्जर भवन क्षतिग्रस्त है। विद्यालय का संचालन गांव की निजी भूमि पर हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय में आने का रास्ता नहीं है। 56 पंजीकृत बच्चों में अधिकांश मौजूद थे। स्वेटर, जूता, मोजा, ड्रेस का वितरण हो चुका है। प्रधानाध्यापक राधेश्याम ने बताया रास्ता न होने से परेशानी होती है। शौचालय का मरम्मत कार्य चल रहा है। चारदीवारी का निर्माण अधूरा है।

²श्य चार : उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर तप्पा हवेली में बच्चों का पंजीकरण 41 है, जबकि 17 ही उपस्थित थे। सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार मिश्र बच्चों को पढ़ाते दिखे। इस विद्यालय में चारदीवारी नहीं है। यहां भी आने जाने का रास्ता नहीं है। हैंडपंप से दूषित पानी निकल रहा है। ड्रेस, स्वेटर, जूता, मोजा बच्चों को दिया जा चुका है।

स्कूलों में खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराने के लिए जल निगम तथा ग्राम प्रधान को अवगत कराया गया है। इसके अलावा भी प्रधानाध्यापकों से इसकी अद्यतन सूचना मांगकर इसे ठीक कराया जाएगा। सर्दी की वजह से छात्रों की उपस्थिति कम हो सकती है। चहारदिवारी का भी निर्माण प्रधान को कराना है।

अतुल कुमार ¨सह

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

अंबेडकरनगर

chat bot
आपका साथी