सोशल साइट के जरिए ठीक करेंगे महकमे की सेहत

अंबेडकरनगर : प्रदेश सरकार द्वारा जन स्वास्थ्य के लिए लागू की गई योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी अब आसा

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 11:56 PM (IST)
सोशल साइट के जरिए ठीक करेंगे महकमे की सेहत

अंबेडकरनगर : प्रदेश सरकार द्वारा जन स्वास्थ्य के लिए लागू की गई योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी अब आसानी से फेसबुक से जुड़े लोगों को मिल सकेगी। साथ ही वह सुझाव-शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए चिकित्सा एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने खुद का फेसबुक अकाउंट खोल रखा है। वह इसके जरिए जनता से सीधे जुड़ने के साथ ही हर दिन विभाग के क्रिया-कलापों की जानकारी मुहैया करा रहे हैं। मुख्यमंत्री व विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर राज्यमंत्री इसे वृहद रूप देने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में उन्होंने पहली नवंबर को शिकायत दर्ज कराने का आह्वान किया है।

राज्यमंत्री मांझी ने अपना निजी फेसबुक अकाउंट (खाता) खोल रखा है। इससे अब तक लगभग पांच हजार लोग जुड़ चुके हैं। इनमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अन्य प्रदेशों के लोग भी शामिल हैं। फेसबुक के जरिए जुड़ने का आग्रह मंत्री तत्काल स्वीकार कर लेते हैं। मंत्री के खाते से जुड़ने के साथ ही समूची जानकारी आसानी से मिल जाती है। अब वह इसके जरिए विभागीय निरीक्षण व कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराने की जुगत में हैं। अधिकृत तौर पर इसकी जानकारी सोशल साइट पर डालने के लिए मुख्यमंत्री व विभागीय अधिकारियों से मंत्रणा भी हो चुकी है। इसके अलावा जल्द ही एक दिन फोन पर सीधे मंत्री से स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों को दर्ज कराने का सिलसिला शुरू होने वाला है। इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। राज्यमंत्री शंखलाल मांझी कहते हैं कि अब वह फेसबुक का अलग से पेज बनाएंगे जिससे और भी लोग इससे सीधे जुड़ सकेंगे। जागरण से बातचीत में मंत्री ने कहा कि उनकी सोच है कि सरकार की सुविधाओं व कार्रवाई की जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंचे। साथ ही व्यवस्था में सुधार के लिए जन सुझाव मिलने के लिए सोशल साइट सशक्त माध्यम बन चुका है।

chat bot
आपका साथी