शौचालय बदहाल, पूरे परिसर में झाड़-झंखाड़

अंबेडकरनगर : देश को साफ सुथरा और रोगमुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर सांसद, विधाय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 10:09 PM (IST)
शौचालय बदहाल, पूरे परिसर में झाड़-झंखाड़
शौचालय बदहाल, पूरे परिसर में झाड़-झंखाड़

अंबेडकरनगर : देश को साफ सुथरा और रोगमुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, जिलाधिकारी समेत अन्य सभी बुद्धिजीवी हाथ में झाड़ू उठा सफाई का संदेश दे रहे है। वहीं साफ-सफाई के लिए ही वेतन पाने वाले कर्मचारी और उनके मुखिया सरकार की महती योजना पर पलीता लगा रहे हैं।

प्रकरण जलालपुर शिक्षा क्षेत्र के सुल्तानपुर बॉर्डर पर बने प्राथमिक विद्यालय महेशपुर का है, जहां सफाईकर्मी नियुक्त होने के बाद पूरा परिसर झाड़-झंखाड़ में बदल गया है। दो-दो शौचालय होने के बाद वहां पहुंचना मुश्किल है। शौचालय भी टूटा फूटा है। लिहाजा छात्र-छात्राएं और शिक्षक जरूरत पर शौच के लिए बाहर जाना पड़ता है। कमरे और परिसर की सफाई छात्रों के भरोसे है। 15 दिन से मध्याह्न भोजन नहीं बना। पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 165 है, लेकिन बुधवार को 12:20 बजे किए गए निरीक्षण में महज 62 बच्चे उपस्थित मिले। कमरे के फर्श टूट गए हैं। प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद यादव खेलकूद की बैठक में गए थे। सहायक फूला देवी छुट्टी पर हैं। ऐसा बताया गया। शिक्षामित्र शुक्ला विश्वास, अनीता और कुसुमलता अपने कमरे में पढ़ाती हुई मिलीं। सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रमाकांत मिश्र ने कहा कि सफाई कराई जाएगी और सफाईकर्मी पर कार्रवाई भी की जाएगी।

chat bot
आपका साथी