छह और मिले पॉजिटिव, सात हुए स्वस्थ

अब तक 1680 मरीजों में 1563 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 11:04 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 11:04 PM (IST)
छह और मिले पॉजिटिव, सात हुए स्वस्थ
छह और मिले पॉजिटिव, सात हुए स्वस्थ

अंबेडकरनगर : कोरोना का संक्रमण बुधवार को भी कम रहा। पूरे जिले में कुल छह संक्रमित निकले, जबकि सात लोग ठीक हुए। इस समय कुल 83 सक्रिय मामले हैं। अब तक 1680 मरीजों में 1563 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को अकबरपुर ब्लॉक के ऊंचेगांव गौसपुर में एक, कृष्णानगर कॉलोनी में एक, कटेहरी के चनहा पकड़ी में एक, सारंगपुर अड्डवा पियारेपुर में एक, टांडा के नसरूल्लाहपुर में एक, रामनगर के लखमी पट्टी में एक पॉजिटिव मिला है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि इसमें तीन संक्रमितों को टांडा के एल-वन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और तीन को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

40 की स्क्रीनिग और 469 का भेजा नमूना : जिला चिकित्सालय के कोविड हॉस्पिटल में बुधवार को 40 लोगों की स्क्रीनिग की गई और 40 लोगों का नमूना लिया गया। वहीं मोबाइल टीम एवं अन्य स्थानों से 429 नमूने एकत्र किए गए। ट्रूनेट से तीन और एंटीजन से 1003 लोगों की जांच हुई।

chat bot
आपका साथी