उच्च प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर चैंपियन

अंबेडकरनगर : बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को न्याय पंचायत औरंगनगर में बाल क्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:48 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:48 PM (IST)
उच्च प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर चैंपियन
उच्च प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर चैंपियन

अंबेडकरनगर : बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को न्याय पंचायत औरंगनगर में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रामचंदर मौर्य ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसे सफल बनाने में दलजीत ¨सह, अभिषेक वर्मा, सुदर्शन त्रिपाठी, अजय गोयल, रामभवन यादव, रामसागर वर्मा, रहमत अली ने योगदान करते हुए निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय दांदूपुर ओवरऑल चैंपियन घोषित हुआ।

बालक एवं बालिका वर्ग की हुई खेल प्रतियोगिता के दौरान प्राथमिक विद्यालय स्तर पर 50 मीटर दौड़ में मनीष और प्रिया अव्वल रहीं। 100 मीटर दौड़ में मनीष और रिया को पहला स्थान मिला। 200 तथा 400 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद में मनीष और इकरा को प्रथम स्थान हासिल हुआ। कबड्डी प्रतियोगिता में नेनुआ और सरखने की टीम को विजेता तथा जय¨सहपुर व पहितीपुर प्रथम की टीम को उप विजेता घोषित किया गया। खो-खो प्रतियोगिता में जय¨सहपुर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता में विजेता रही तो सरखने व पहितीपुर की टीम उप विजेता घोषित हुई। इसके अलावा उच्च प्राथमिक स्तर की प्रतियोगिता के दौरान 100 तथा 200 मीटर दौड़ में बालक एवं बालिका वर्ग में अजय तथा आराधना ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में अजय और अंजली ने अव्वल रहीं। 800 और 600 मीटर दौड़ में राजन व अजय के अलावा अंशिका को पहला स्थान मिला। लंबी कूद में अभिषेक और साक्षी ने बाजी मारी। कबड्डी प्रतियोगिता में दांदूपुर विजेता तथा पहितीपुर व आंतडीह उप विजेता रही। शार्टपुट प्रतियोगिता में राजन और अंतिमा को पहला स्थान हासिल हुआ।

chat bot
आपका साथी