गुफाओं व पहाड़ों के बीच भक्तों को दर्शन देंगी मां दुर्गा

अंबेडकरनगर : शारदीय नवरात्र के साथ आरंभ हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-श

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Oct 2018 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 06 Oct 2018 10:57 PM (IST)
गुफाओं व पहाड़ों के बीच भक्तों को दर्शन देंगी मां दुर्गा
गुफाओं व पहाड़ों के बीच भक्तों को दर्शन देंगी मां दुर्गा

अंबेडकरनगर : शारदीय नवरात्र के साथ आरंभ हो रहे दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरूहो गई हैं। आगामी 10 अक्टूबर से शुरु होने वाला दुर्गा पूजा महोत्सव में मां दुर्गा की प्रतिमाओं को स्थापित कर शक्ति की उपासना करने वाली समितियां पंडालों के निर्माण में जुट गई हैं। बन रहे भव्य पंडालों में सजने वाली झांकियों में जहां मां दुर्गा कहीं गुफाओं में ¨सह सवारी कर राक्षसों का संहार करते हुए नजर आएंगी, वही कहीं पहाड़ों के बीच बैठी अपने भक्तों को दर्शन देगीं। छोटी बाजार में श्री बाल दुर्गा पूजा समिति का बन रहा भव्य पंडाल जहां इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगा। समिति के अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल ने बताया कि पंडाल के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। मां दुर्गा पंडाल में पहाड़ों और झरनों के बीच खिलते कमल के फूल में मां दुर्गा अपने भक्तों को दर्शन देंगी। नगर पालिका परिषद टांडा के समीप श्री नव जागरण दुर्गा पूजा समिति की झॉकी समाज में फैले कुरितियों के प्रति लोगों को जागरुक करती दिखाई पड़ेगी। समिति अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान बन रहे पंडाल पर एक साथ दर्जनों झांकियां श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। यहां सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने के लिए लोगों प्रेरित करने वाले ²श्य भी बनाए जा रहे हैं। छज्जापुर झारखंडी पर माथगेड़ दुर्गा पूजा समिति, हयातगंज में महाशक्ति दुर्गा पूजा समिति, ¨चतौरा चौराहे पर बाल दुर्गापूजा समिति के अलावा क्षेत्र में बन रहे मां दुर्गा के कई भव्य पंडाल लोगों के आकर्षण के प्रमुख केंद्र ¨बदु रहेंगे। इसके अतिरिक्त विद्युतनगर, मखदूमनगर, आसोपुर, छज्जापुर, काश्मिरियां, हयातगंज, सकरावल, नेहरुनगर, मुबारकपुर आदि जगहों पर समितियों द्वारा पंडाल बनाए जा रहे है। केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति टांडा के अध्यक्ष विशाल मांझी व महामंत्री दिनेश मौर्य ने बताया कि समितियों से संपर्क कर आयोजन के दौरान होने वाली समस्याओं को इंगित कर अधिकारियों से मिल उसका निस्तारण कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। कड़ी रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

विद्युतनगर : क्षेत्राधिकारी टांडा केके मिश्र का कहना है कि दुर्गा पूजा व दशहरा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पूजा समितियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। समिति के साथ मिलकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। नगर में 150 पंडालों का हो रहा निर्माण

अंबेडकरनगर : नगर में दुर्गा पूजा के लिए जगह-जगह पंडालों का निर्माण कराया जा रहा है। फव्वारा तिराहा शहजादपुर में इस साल शिव¨लग आकार के आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल के ऊपर शंकर जी की प्रतिमा लगाई जाएगी। इसके अलावा पूरे नगर में 150 पंडालों का निर्माण विभिन्न पूजा समितियों द्वारा किया जा रहा है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि पूजा पंडालों के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। जल्द ही सभी पंडाल अपने भव्य स्वरूप में आ जाएंगे।

chat bot
आपका साथी