डीएम और एसपी ने किया मुआयना

जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर हालात का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:49 PM (IST)
डीएम और एसपी ने किया मुआयना
डीएम और एसपी ने किया मुआयना

अंबेडकरनगर : कृषि सुधार विधेयक आवश्यक वस्तु अधिनियम संशोधन, कृषि उपज वाणिज्य एवं व्यापार अधिनियम, मूल्य आश्वासन समझौता कृषि सेवा अध्यादेश के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के विरोध के चलते जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर गतिविधियों का जायजा लिया।

दोनों अधिकारियों ने थाना जलालपुर में कैंप कर शांति व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अकबरपुर, जलालपुर के क्षेत्रों में भ्रमण कर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। किसी प्रकार की आगजनी व उपद्रव आदि की स्थिति नहीं पैदा होने दी गई।

chat bot
आपका साथी