वृक्ष धरती के आभूषण, जरूर लगाएं पौधे

अंबेडकरनगर : प्राथमिक विद्यालय कजरी नंदापुर में समारोह पूर्वक पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Aug 2017 12:07 AM (IST) Updated:Sun, 20 Aug 2017 12:07 AM (IST)
वृक्ष धरती के आभूषण, जरूर लगाएं पौधे
वृक्ष धरती के आभूषण, जरूर लगाएं पौधे

अंबेडकरनगर : प्राथमिक विद्यालय कजरी नंदापुर में समारोह पूर्वक पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार गौतम ने कहा कि वृक्ष धरती के आभूषण हैं। पौधे लगाकर ही स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत का निर्माण किया जा सकता है। अध्यक्षता करते हुए प्रधान प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि पौधरोपण पुनीत कार्य है। इसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने सभी लोगों से एक एक-एक पौध लगाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि व प्रधान ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सहायक अध्यापिका कंचन यादव, प्रेरक संजय वर्मा, संध्या ¨सह, महेंद्र यादव, प्रदीप कुमार, बीडीसी तिलकधारी, अमरनाथ, जगजीवन, मयाराम वर्मा, आंगनबाड़ी कंचन चौहान, रामदेव यादव, राजितराम, मिथिलेश कुमार गौड़ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी