धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 11:48 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jul 2014 11:48 PM (IST)
धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

भीटी (अंबेडकरनगर) : धोखाधड़ी के आरोपी को लखनऊ पुलिस ने बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अहिरौली थाना क्षेत्र का निवासी है। मामला लखनऊ के हजरतगंज थाने से जुड़ा है।

अहिरौली थाने के गांव रोहनपारा के मजरे मुकेरीपुर निवासी रामसिंगार तिवारी पुत्र दूधनाथ ने पांच वर्ष पूर्व लखनऊ में धोखाधड़ी के जरिए संपत्ति अर्जित की थी। जिसका मुकदमा हजरतगंज थाने में दर्ज कराया गया था। विवेचना में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर तत्समय उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमा न्यायालय में लंबित है। कई महीने से आरोपी पेशी पर नहीं जा रहा था। लखनऊ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने हजरतगंज पुलिस को अभियुक्त के गिरफ्तार कर पेश करने का सख्त आदेश गत दिनों दिया। बुधवार को हजरतगंज पुलिस ने अहिरौली थाने पहुंचकर सहयोग मांगा। दोनों थानों की संयुक्त टीम ने आरोपी के घर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अहिरौली पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के उपरांत आरोपी को लखनऊ पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष राजदेव मिश्र ने बताया कि हजरतगंज थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आरोपी न्यायालय पेशी पर नहीं जा रहा था। न्यायालय ने उसके विरुद्ध वारंट जारी किया था।

chat bot
आपका साथी