दो माह में भेजे 1252 नमूने, 1103 रिपोर्ट में 34 पॉजिटिव केस

लेकर अकबरपुर स्टेशन पहुंची। इासमें जिले के अलावा आसपास जिलों के लोग शामिल रहे। डीएम और एसपी की

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 May 2020 11:12 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 11:12 PM (IST)
दो माह में भेजे 1252 नमूने, 1103 रिपोर्ट में 34 पॉजिटिव केस
दो माह में भेजे 1252 नमूने, 1103 रिपोर्ट में 34 पॉजिटिव केस

अंबेडकरनगर : जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ितों में रोजाना इजाफा हो रहा है। गत 22 मई तक कुल 34 रोगियों की संख्या पहुंच गई है। इसमें सभी प्रवासी श्रमिक ही शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के जरिए मजदूरों का शहर से पलायन जारी है जो गांवों में आकर रोगियों की संख्या बढ़ा रहे हैं। सुबह 10 बजे कुर्ला मुंबई से 1289 यात्रियों को लेकर श्रमिक स्पेशल ट्रेन अकबरपुर स्टेशन पहुंची। इसमें जिले के अलावा आसपास जिलों के लोग शामिल रहे।

डीएम और एसपी की देखरेख में सभी को पानी की बोतल, बच्चों को दूध तथा बिस्किट दिया गया। सभी को रोडवेज बसों से एकलव्य स्टेडियम लाया गया जहां पर स्क्रीनिग हुई। इसके साथ ही लोहिया भवन में 1098 तथा जिला चिकित्सालय में 293 की स्क्रीनिग हुई। 45 नमूने जांच के लिए भेजा गया। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम आई रिपोर्ट में शामिल मरीजों को झुनझुनवाला महाविद्यालय अयोध्या में रखा गया है। रोजना लगभग 50 नमूने लिया जाएगा, अब तक 1252 नमूने भेजे जा चुके है इसमें से 1103 की रिपोर्ट मिली है। इसमें 34 पॉजिटिव हैं। जिले से पहला नमूना 21 मार्च को भेजा गया था। नवोदय विद्यालय में बने क्वारंटाइन विग का डीएम ने किया निरीक्षण : जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जवाहर नवोदय विद्यालय अफजलपुर में कोविड-19 के ²ष्टिगत बनाए गए क्वारंटाइन विग का औचक निरीक्षण किया। यहां शनिवार को चार नए प्रवासी को भर्ती किया गया। कुल 154 प्रवासियों को यहां पर रखा गया था, इनमें शुक्रवार को 40 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने के उपरांत छोड़ दिया गया। अब यहां 114 लोग हैं। गावों सील, होगी जांच

महरुआ : कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद बरामदपुर जरियारी और भीटी ब्लॉक के हीड़ी पकड़िया गांव को सील कर दिया गया है। बरामदपुर जरियारी में मुंबई से आए दो युवक एक महिला व हीड़ी पकड़िया के एक की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद गांव के मुख्य रास्तों को बांस बल्ली लगा कर बैरीकेडिग की गई। थानाध्यक्ष शंभूनाथ ने बताया कि स्वास्थ्य व राजस्व विभाग की टीम घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करेगी।

chat bot
आपका साथी