समाजवादी हूं, जनता के लिए लहू भी दे सकता

अंबेडकरनगर : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद जिले में प्रथम बार आगमन पर शंखलाल मांझी को कार्यकर्ताओं ने

By Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 11:02 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 11:02 PM (IST)
समाजवादी हूं, जनता के लिए  लहू भी दे सकता

अंबेडकरनगर : कैबिनेट मंत्री बनने के बाद जिले में प्रथम बार आगमन पर शंखलाल मांझी को कार्यकर्ताओं ने सिर आंखों पर बैठाया। उनका जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद मंत्री ने कहा कि वे खाटी समाजवादी हैं। जरूरत पड़ी तो जनता के लिए लहू भी देने में पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने पार्टी मुखिया मुलायम ¨सह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ¨सह यादव के प्रति आभार भी ज्ञापित किया। बोले कि पार्टी में उनकी निष्ठा व ईमानदारी का ईनाम दिया गया है। इसके पूर्व जिले की सीमा यादवनगर तिराहे से शुरू हुआ स्वागत का सिलिसला देर रात तक कटेहरी विधानसभा क्षेत्र से लेकर जिला मुख्यालय तक चला। इसमें प्रमुख रूप से एमएलसी व जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव, महंत चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, कटेहरी ब्लॉक प्रमुख अजय प्रताप ¨सह सिपाही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रणविजय ¨सह, दिनेश ¨सह, जंगबहादुर यादव, शेष कुमार वर्मा, जयकुमार वर्मा, गजराज मिश्र, लक्ष्मी यादव, डॉ. अभिषेक ¨सह, पीर मोहम्मद, साधू यादव, आदि शामिल थे। अकबरपुर तहसील तिराहे पर मेराज अहमद के नेतृत्व में सपाइयों ने स्वागत किया। यहां से वह लोहिया भवन पहुंचे, जहां डॉ. राममनोहर लोहिया की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

chat bot
आपका साथी