आमदनी लाखों, यात्री सुविधाएं नदारद

अंबेडकरनगर : लाखों की आमदनी देने वाले परिवहन निगम के अकबरपुर डिपो बदहाली का दंश झेल रहा है। बस सेवा

By Edited By: Publish:Fri, 18 Sep 2015 11:58 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2015 11:58 PM (IST)
आमदनी लाखों, यात्री सुविधाएं नदारद

अंबेडकरनगर : लाखों की आमदनी देने वाले परिवहन निगम के अकबरपुर डिपो बदहाली का दंश झेल रहा है। बस सेवाओं में लगातार कटौती एवं बदहाल यात्री सुविधाएं डिपो की पहचान बन गई हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं डिपो प्रशासन एवं शासन समस्याओं के निस्तारण के प्रति गंभीर नही है।

उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अकबरपुर डिपो के बेड़े में कुल 45 बसें शुमार हैं। डिपो ग्रामीणांचल क्षेत्रों से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक इन बसों का संचालन कर लोगों को आवागमन की सुविधाएं प्रदान करता है। इसके एवज में डिपो प्रशासन यात्रियों से किराया वसूल करता है। किराए में यात्रियों को सुविधाए प्रदान करने के लिए शुल्क भी लिया जाता है। इस शुल्क से यात्रियों को पेयजल, बैठने की सुविधा, साफ सफाई समेत अन्य सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। अकबरपुर डिपो की बसों ने रोजाना करीब सात से आठ हजार यात्री सफर करते हैं। जिससे डिपो प्रशासन प्रति माह लाखों रुपये का राजस्व सरकार को प्रदान करता है। लेकिन अकबरपुर डिपो में यात्री सुविधाओं में बढोत्तरी के बजाय लगातार कटौती की जा रही है। पूर्व बसपा सरकार में डिपो के बेड़े में 59 बसें शुमार थीं। लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बस सेवाओं की कटौती का शुरू हुआ दौर अभी तक जारी है। वहीं डिपो की जर्जर बसे हादसो को दावत दे रही हैं। डिपो में यात्रियों के लिए न बैठने की सुविधा है और न ही पेयजल की व्यवस्था। पीने के पानी के लिए यात्रियों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है। वहीं बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों को तेज धूप में खड़ा रहने को विवश होना पड़ रहा है। ऐसे में यात्री डिपो की बसों की अपेक्षा प्राइवेट वाहनों से सफर करना मुनासिब समझते हैं।

chat bot
आपका साथी