अभियंताओं की टीम ने किया निरीक्षण

टांडा (अंबेडकरनगर) : राज्य सेतु निगम के अधिकारियों, अभियंताओं एवं रबर बेय¨रग बनाने वाली कंपनी के माल

By Edited By: Publish:Sat, 28 Mar 2015 11:46 PM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2015 11:46 PM (IST)
अभियंताओं की टीम ने किया निरीक्षण

टांडा (अंबेडकरनगर) : राज्य सेतु निगम के अधिकारियों, अभियंताओं एवं रबर बेय¨रग बनाने वाली कंपनी के मालिक के साथ एक टीम ने शनिवार को टांडा-कलवारी पुल का निरीक्षण किया। पुल के जोड़ में आई दरार के कारणों की जांच कर टूटी रबर बेय¨रग बदलने का निर्णय लिया। बताया गया कि बेय¨रग बदलने का कार्य दो दिन में शुरू होगा। आवागमन अगले हफ्ते बहाल होने की उम्मीद है।

उक्त पुल टांडा तहसील क्षेत्र में घाघरा नदी के पुल पर बना है। पुल के पिलर नंबर पांच पर लगी रबर बेय¨रग के टूटने से पुल के जोड़ के बीच दरार आ गई। इस कारण गत 25 मार्च से पुल पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। गड़बड़ी को दूर करने के लिए रबर बेय¨रग बनाने वाली कंपनी को सूचना दी गई। शनिवार को कंपनी के मालिक आशीष त्यागी विशेषज्ञों की टीम के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक सुभाष द्विवेदी व अन्य अधिकारियों के साथ मौके का जायजा लिया। जांचोपरांत रबर बेय¨रग को बदलने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पिलर नंबर पांच और छह की 400 टन भार वाली छत को उठाना होगा। अगले दो दिन में कंपनी के अभियंता अपना सेट तैयार कर लेंगे। इसके बाद छत को उठाने का कार्य शुरू होगा।

chat bot
आपका साथी